24 फ़रवरी 2014 - 20:30
सीरिया को मानवीय सहायता पहुंचाए जाने का सिलसिला जारी रहेगा।

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने सीरिया के संकट पर ध्यान दिये जाने पर आधारित इस्लामी रिपब्लिक ईरान के पुराने स्टैण्ड पर ज़ोर दिया है

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने सीरिया के संकट पर ध्यान दिये जाने पर आधारित इस्लामी रिपब्लिक ईरान के पुराने स्टैण्ड पर ज़ोर दिया है। विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मरज़िया अफ़ख़म नें सीरिया के लिये मदद पहुँचाने से सम्बंधित प्रस्ताव 2139 की मंज़ूरी की तरफ़ इशारा करते हुए कहा है कि इस्लामी रिपब्लिक ईरान नें सीरिया के संकट के प्रारम्भ से ही इस देश की जनता की बड़े स्तर पर सहायता की है और इसी तरह सीरिया की सरकार के साथ सहयोग के दायरे में तीसरे देश की मदद पहुँचाने का काम अपने एजेंण्डे में बताया है। ईरान के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता नें इसी तरह सीरिया में आतंकवादियों के समर्थन और विदेशी हस्क्षेप न किये जाने पर ज़ोर देते हुए कहा है कि मानवीय आधार पर मदद के मामले से राजनीतिक फ़ायदा न उठाया जाए। स्पष्ट रहे कि संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद नें शनिवार को एक प्रस्ताव पास करके अपील की है कि रेसक्यू टीमों को जनता तक पहुँचने दिया जाए।